राजस्थान : महिलाओं को लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा महंगा, घर में ले जाकर बनाया अश्लील विडियो, ठगे 3.5 लाख

By: Ankur Thu, 19 Nov 2020 6:14:32

राजस्थान : महिलाओं को लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा महंगा, घर में ले जाकर बनाया अश्लील विडियो, ठगे 3.5 लाख

झुंझनु में एक सेवानिवृत्त नायब सूबेदार को दाे महिलाओं को लिफ्ट देना महंगा पड़ गया। महिलाओं ने उसे घर ले जाकर मारपीट कर अश्लील वीडियो बनाए और साढ़े तीन लाख रुपए ठग लिए। हनी ट्रेप का मामला सामने आने पर पुलिस ने गिरोह की सरगना को गिरफ्तार कर लिया है।

काेतवाल मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला झुंझुनूं शहर के जीत नगर में रहने वाली हंसासरी जाट है। अजाड़ी निवासी सेवानिवृत नायब सूबेदार अपनी पेंशन लेने के लिए 30 अक्टूबर को कार से SBI झुंझुनूं आए थे। बैंक से अपनी पेंशन के 50 हजार रुपए निकलवाकर घर जा रहे थे। बैंक के बाहर दाे महिलाएं मिली। बीमार हाेने का बहाना कर मंडावा मोड़ के लिए लिफ्ट मांगी। वहां से इन महिलाओं ने जीत नगर तक अपने घर ले छोड़ने का आग्रह किया।

घर पहुंचने पर चाय पीने की बात कहकर मकान के अंदर ले गई। वहां पहले से तीन महिलाएं और एक पुरुष था। इन्होंने नायब सूबेदार से मारपीट कर उसके कपड़े उतरवा दिए। एक युवती के साथ उसके अश्लील फोटो व मोबाइल पर वीडियो बना लिया।

इसे वायरल करने की धमकी देकर उसकी जेब से 50 हजार रुपए, आरसी, पासबुक व अन्य दस्तावेज छीनकर भगा दिया। बदनामी के डर से उस समय नायब सूबेदार चला गया। बाद में उसे ब्लैकमेल कर दो बार डेढ़ लाख रुपए लिए गए। इतना हाेने के बावजूद उसे रुपए की डिमांड करते रहे। लगातार रुपए की बढ़ती डिमांड से परेशान होकर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़े :

# राजस्थान : पेड़ से फंदा लगा की खुदखुशी, नहीं हुआ आत्महत्या के कारणों का खुलासा

# राजस्थान : नीलगाय की वजह से हुआ बड़ा सड़क हादसा, खाई में पलटी वेन से 3 घायल

# राजस्थान : जबरन बनाया गया युवक का महिला के साथ अश्लील विडियो, ब्लैकमेल कर दी फंसाने की धमकी

# राजस्थान : बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया लूट को अंजाम, तलवार और चाकू से किया घायल

# जोधपुर : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों ने दर्ज करवाई थी गुमशुदगी

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com